रायपुर। नगर निगम रायपुर में जोन अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि, जोन 3 को छोड़कर सभी जोनों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं।
BJP के घोषित प्रत्याशी:
🔹 जोन 1: गज्जू साहू
🔹 जोन 4: मुरली शर्मा
🔹 जोन 5: अम्बर अग्रवाल
🔹 जोन 6: बद्री प्रसाद गुप्ता
🔹 जोन 7: श्वेता विश्वकर्मा
🔹 जोन 8: प्रीतम सिंह ठाकुर
🔹 जोन 9: गोपेश साहू
🔹 जोन 10: सचिन मेघानी
🔹 जोन 2: सभापति सूर्यकांत राठौर (पदेन अध्यक्ष)
CG ब्रेकिंग: निगम मंडलों में नई नियुक्तियां, देखें पूरी सूची!
निर्वाचन प्रक्रिया का शेड्यूल:
✔ निर्वाचन अधिकारी: निगम आयुक्त विश्वदीप ने निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।
✔ संवीक्षा प्रक्रिया: निर्देश पत्र प्रस्तुत करने के बाद अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।
✔ नाम वापसी: दोपहर 12:45 बजे से 1:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
✔ मतदान: 1:00 बजे से 1:30 बजे तक मतदान होगा।
✔ परिणाम घोषणा: मतदान समाप्त होने के बाद तुरंत मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।