CG – महिलाओ के लिए आया सुनहरा अवसर! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने कब तक कर सकते है आवेदन…

55
CG - महिलाओ के लिए आया सुनहरा अवसर! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने कब तक कर सकते है आवेदन...

भिलाई-03, चरोदा और जामुल क्षेत्रों के तीन नए केंद्रों में नियुक्ति का सुनहरा अवसर

आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, सीधे या डाक से करें आवेदन

एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 के तहत तीन नव-स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जानी है। इच्छुक महिलाएं 22 अप्रैल 2025 तक अपने आवेदन नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा रोड, भिलाई-03 में सीधे या पंजीकृत डाक से जमा कर सकती हैं।

ये हैं वे तीन स्थान जहाँ की गई है नियुक्तियों की घोषणा:

  • शीतला पारा, भिलाई-03 (वार्ड-09)

  • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, उमदा (वार्ड-06)

  • देवनगर, जामुल (वार्ड-17)

पात्रता: उम्र, निवास प्रमाण और शैक्षणिक योग्यता

  • आयु सीमा: 18 से 44 वर्ष (अनुभवी कार्यकर्ता को 3 वर्ष की छूट)

  • निवास प्रमाण: संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में नाम या वार्ड पार्षद/पटवारी का प्रमाण पत्र

  • शिक्षा: न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण

  • अन्य लाभ: अनुसूचित जाति/जनजाति, गरीबी रेखा परिवार, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

दस्तावेज़ों की शुद्धता जरूरी, ग्रेड वाले छात्राओं को मान्यता प्राप्त अंक तालिका देनी होगी

जिन अभ्यर्थियों की मार्कशीट में ग्रेड अंकित है, उन्हें प्रधान पाठक/प्राचार्य द्वारा सत्यापित अंकों की जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। एक बार आवेदन जमा होने के बाद कोई अतिरिक्त दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में 8 विशेषज्ञ डॉक्टर और 31 मेडिकल अफसरों की संविदा नियुक्ति – आदेश जारी

यह पद केवल महिलाओं के लिए, मिलेगा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय

यह मानसेवी एवं अशासकीय पद है, जिसे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा। पद के लिए केवल महिलाएं ही पात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here