भारत में हर दिन 52 गर्भवती महिलाओं की मौत – पाकिस्तान की स्थिति बेहतर, UN रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा….

42
भारत में हर दिन 52 गर्भवती महिलाओं की मौत – पाकिस्तान की स्थिति बेहतर, UN रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा....

दुनिया में हर दो मिनट में एक प्रेग्नेंट महिला की जान जाती है

नई दिल्ली। यूनाइटेड नेशंस (UN) की हालिया रिपोर्ट में महिलाओं की मातृ मृत्यु दर (Maternal Mortality Rate) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में हर दो मिनट में एक गर्भवती महिला की जान चली जाती है, और भारत में हर दिन 52 महिलाओं की मौत इसी कारण से हो रही है।

2023 में भारत में 19 हजार प्रेग्नेंट महिलाओं की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में भारत में लगभग 19,000 गर्भवती महिलाओं की मौत हुई, जो दुनिया भर में गर्भावस्था से जुड़ी कुल मौतों का 7.2% है। इस भयावह आंकड़े के साथ भारत, नाइजीरिया के बाद दूसरे नंबर पर है।

🇵🇰 पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर

रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में 2023 में करीब 11,000 मौतें हुईं यानी औसतन हर दिन 30 महिलाओं की जान गई। यह संख्या भारत की तुलना में काफी कम है।

वहीं नाइजीरिया में सबसे ज्यादा 75,000 मौतें दर्ज की गईं, जो कि वैश्विक मौतों का 28.7% है।

भारत में मातृ मृत्यु दर में 23 साल में 78% की गिरावट

हालांकि एक राहत की बात यह है कि वर्ष 2000 से 2023 के बीच भारत में प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मौतों में 78% की कमी आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार ने प्रमुख भूमिका निभाई।

इजराइल-अमेरिका के हमलों से दहले अरब के तीन देश, ईद से पहले तबाही का मंजर, सैकड़ों मौतें, देखें वीडियो…

2016 के बाद से धीमी हुई प्रगति

WHO प्रमुख डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस ने कहा कि “हालात अब भी गंभीर हैं। यदि स्वास्थ्य ढांचे में तेज़ी से सुधार नहीं किया गया तो यह संकट और भी भयावह रूप ले सकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here