सुबह-सुबह दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान! बढ़ रहा है ब्लड शुगर, डायबिटीज कंट्रोल के लिए अपनाएं ये उपाय….

42
सुबह-सुबह दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान! बढ़ रहा है ब्लड शुगर, डायबिटीज कंट्रोल के लिए अपनाएं ये उपाय....

High Blood Sugar के शुरुआती संकेत सुबह सबसे पहले नजर आते हैं

अगर आपको सुबह उठते ही कुछ अजीब लक्षण महसूस होते हैं जैसे मुंह सूखना, तेज प्यास लगना या थकावट, तो इसे हल्के में न लें। ये संकेत आपके शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने की ओर इशारा कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, सही समय पर लक्षणों की पहचान करके डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

डायबिटीज: सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, खत्म नहीं

डायबिटीज एक क्रॉनिक बीमारी है जो ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर देती है। समय पर ध्यान न देने पर यह शरीर के किडनी, आंखों और नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसके संकेतों को समझना बेहद जरूरी है।

सुबह के समय हाई ब्लड शुगर के लक्षण

1. मुंह का सूखना और तेज प्यास

अगर सुबह उठते ही आपको गला सूखा हुआ महसूस होता है और बहुत प्यास लगती है, तो ये हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है।

2. धुंधला दिखना

सुबह उठते ही अगर आपकी आंखों के आगे धुंध छा जाती है तो समझ लें कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ हो सकता है।

3. थकान और कमजोरी

रातभर सोने के बावजूद अगर आप थका हुआ या कमजोर महसूस कर रहे हैं तो यह डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

4. बार-बार पेशाब आना

सुबह के समय बार-बार टॉयलेट जाना भी हाई ब्लड शुगर का लक्षण हो सकता है।

5. ज्यादा भूख लगना और हाथ कांपना

अचानक भूख लगना, पसीना आना और हाथों का कांपना भी संकेत हो सकते हैं कि ब्लड शुगर अनियंत्रित हो रहा है।

Health Tips: पेट की हर परेशानी का समाधान है अजवाइन, रात में खाने से मिलते हैं चमत्कारी फायदे…

डायबिटीज को कैसे करें कंट्रोल? अपनाएं ये ज़रूरी टिप्स

✔️ हेल्दी डाइट लें: मीठी चीजों से दूरी बनाएं, ज्यादा फाइबर और प्रोटीन वाली चीजें खाएं
✔️ रोजाना वॉक और एक्सरसाइज करें
✔️ 8 घंटे की नींद लें और स्ट्रेस कम करें
✔️ दिनभर भरपूर पानी पीएं
✔️ डॉक्टर की सलाह अनुसार समय-समय पर ब्लड शुगर चेक करवाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here