दर्दनाक वारदात: महिला नगर सैनिक की हत्या, पति ने थाने पहुंचकर खुद कबूली वारदात, कारण जान उड़ जाएंगे होश…

39

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कस्तूरबा हॉस्टल में पदस्थ 32 वर्षीय महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति सोहन साहू पर है, जिसने वारदात के बाद खुद थाने जाकर जुर्म कबूल किया।

पति को था चरित्र पर शक, कई दिनों से चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी दोनों मुरमुरा गांव के निवासी थे और 10 साल पहले लव मैरिज की थी।
इनके दो बच्चे भी हैं।
बीते कुछ समय से पति को पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था।

ड्यूटी पर लौटते समय बाइक पर हुई कहासुनी, 10 किमी दूर जाकर दी जानलेवा सजा

ओमिका छुट्टी बिताने मायके में रह रही थी और आज ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए पति के साथ बाइक से रवाना हुई थी।
गांव से लगभग 10 किमी दूर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, और इसी दौरान पति ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी

फॉरेंसिक टीम मौके पर, जांच जारी

थाना प्रभारी जयप्रकाश नेताम ने बताया कि गले पर नाखून के निशान पाए गए हैं।
फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं
आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

खौफनाक घटना: पहले पति को नींद की गोली, फिर हाथ-पैर बांधकर… 5 साल की बेटी बनी गवाह…

प्यार से शुरू हुई कहानी का दर्दनाक अंत – कब सुधरेगा घरेलू हिंसा का चेहरा?

यह मामला न केवल घरेलू हिंसा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे विश्वास की कमी एक खुशहाल परिवार को बर्बाद कर देती है।
अब समय है कि चरित्र शंका जैसे सामाजिक मुद्दों पर खुले संवाद हो और पीड़ितों को समय रहते सहारा और सुरक्षा मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here