Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची…

36
Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस नई पोस्टिंग सूची में कई जिलों के पदों में बदलाव किया गया है। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

विनायक शर्मा को मिली मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की जिम्मेदारी

वर्तमान में संवाद महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत विनायक शर्मा को अपर कलेक्टर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियुक्त किया गया है। यह तबादला प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महिला अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

  • ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर बनाया गया है।

  • माधुरी सोम की पदस्थापना संयुक्त कलेक्टर, कोरबा के रूप में की गई है।

  • स्निग्धा तिवारी को संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य अधिकारियों को भी नए दायित्व

  • अशोक मार्बल को डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ नियुक्त किया गया है।

  • गीता रायसत को उपायुक्त, राजस्व (संभागीय आयुक्त कार्यालय), बस्तर संभाग, जगदलपुर भेजा गया है।

सावधान: अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना हुआ अनिवार्य, नहीं लगाने पर कटेगा चालान…

पदस्थापना का उद्देश्य: प्रशासनिक दक्षता में सुधार

सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाना और अधिकारियों की दक्षता के अनुसार उन्हें उपयुक्त स्थान पर पदस्थ करना है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

देखें आदेश की कॉपी-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here