नई दिल्ली। डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर की समस्या नहीं है, यह शरीर के कई अहम अंगों को प्रभावित करती है खासकर आंखों को। यदि आपको डायबिटीज है और आंखों में कुछ असामान्य लक्षण दिख रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। समय रहते इलाज नहीं किया गया तो आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।
डायबिटीज के बढ़ने पर आंखों से जुड़ी ये बीमारियां घेर सकती हैं
डॉक्टरों के अनुसार, डायबिटीज के कारण आंखों की छोटी रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं, जिससे आंखों में कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं:
-
धुंधला दिखना
-
आंखों में जलन व सूजन
-
आंखों से पानी आना
-
मोतियाबिंद (Cataract)
-
ग्लूकोमा (Glaucoma)
ग्लूकोमा सबसे खतरनाक है, क्योंकि इससे हुई क्षति को ठीक नहीं किया जा सकता।
डायबिटीज का समय पर टेस्ट जरूरी, नहीं तो नुकसान तय
डायबिटीज के शुरुआती लक्षण कई बार पता ही नहीं चलते। इसलिए 25 वर्ष की आयु के बाद नियमित ब्लड शुगर टेस्ट करवाना चाहिए। क्योंकि जब तक इसका पता चलता है, तब तक यह शरीर में गहरा असर कर चुकी होती है।
भीषण गर्मी में आंखों को हो सकता है भारी नुकसान! जानिए कैसे रखें अपनी नजरों का ख्याल…
कैसे करें आंखों की सुरक्षा? अपनाएं ये उपाय
-
आंखों में कोई भी असामान्य लक्षण दिखे तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलें
-
हेल्दी डाइट लें और शुगर लेवल को नियंत्रित रखें
-
नियमित व्यायाम और जीवनशैली में सुधार करें
-
हर 6 महीने में एक बार आंखों की जांच जरूर करवाएं