आज फिर बदला छत्तीसगढ़ का मौसम: इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार, जाने लेटेस्ट अपडेट…

42

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं और हल्की बारिश होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। साथ ही, आगामी दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है।

दुर्ग बना सबसे गर्म जिला, दर्ज हुआ 38.6°C तापमान

बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सर्वाधिक तापमान 38.6°C रिकॉर्ड किया गया। यह पूरे प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। जबकि अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में धीरे-धीरे इज़ाफा हो रहा है।

बीते 24 घंटे में कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और मध्यम वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, वज्रपात, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर मौसम ठंडा हुआ है।

द्रोणिका और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में एक से अधिक द्रोणिका (trough) और ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है:

  • सिक्किम से उत्तर उड़ीसा तक 3.1 किमी से 5.8 किमी की ऊँचाई पर द्रोणिका फैली है।

  • पूर्वी मध्य प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किमी तक द्रोणिका विस्तारित है।

  • एक अन्य द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण कर्नाटक तक बनी हुई है।

  • इसके साथ ही चक्रीय परिसंचरण भी 1.5 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है।

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, मौसम अपडेट देखें…

रायपुर में आंशिक बादल, तापमान 39°C तक जा सकता है

रायपुर शहर में आज दिनभर आकाश मुख्यतः साफ रहेगा, जबकि दोपहर और शाम को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 39°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 23°C

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here