टोल प्लाज़ा पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, पूर्व विधायक उपाध्याय बोले– BJP वसूल रही “गब्बर सिंह टैक्स”…

38
टोल प्लाज़ा पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, पूर्व विधायक उपाध्याय बोले – BJP वसूल रही "गब्बर सिंह टैक्स"...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कुम्हारी टोल प्लाज़ा पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने किया। अनोखे अंदाज़ में टोल अधिकारियों को ‘बेशर्म का फूल’ और आम जनता को गुलाब भेंट कर विरोध जताया गया।

टोल समाप्ति के बाद भी जारी है वसूली

विकास उपाध्याय ने दावा किया कि टोल प्लाज़ा की वैधता समाप्त हो चुकी है, बावजूद इसके वसूली अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि रायपुर और दुर्ग-भिलाई के स्थानीय वाहनों को छूट देने का वादा किया गया था, लेकिन फास्टटैग सिस्टम से सभी के खातों से पैसा काटा जा रहा है।

BJP पर लगाए “जेब भरने” के आरोप

पूर्व विधायक ने बीजेपी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी इस टोल प्लाज़ा के जरिए जनता की जेबों से पैसा खींच रही है। बार-बार टेंडर निकालकर टोल की अवधि बढ़ाई जा रही है, जो सरासर लूट है।”

नितिन गडकरी को पत्र, लेकिन कोई जवाब नहीं

उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर चर्चा के लिए समय मांगा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक टोल प्लाज़ा हटाया नहीं जाता, कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करती रहेगी

गडकरी के पुराने बयान पर उठाए सवाल

उन्होंने याद दिलाया कि 2021 में संसद में गडकरी ने देशभर में टोल खत्म कर GPS आधारित टैक्स वसूली की बात कही थी। साथ ही हर 60 किमी में सिर्फ एक टोल की सीमा तय की गई थी, लेकिन कुम्हारी-मंदिरहसौद और दुर्ग-राजनांदगांव टोल की दूरी इससे भी कम है।

CG Political Clash: भाजपा नेता ने बाइक को मारी टक्कर, कांग्रेस नेता की मौत, हाईवे पर चक्काजाम…

“जनता टैक्स दे रही है, फिर दोबारा टोल क्यों?”

पूर्व विधायक ने कहा कि जब जनता पहले ही वाहन खरीदते समय रोड टैक्स दे रही है, तो टोल वसूली करना दोहरी लूट है। उन्होंने मांग की कि जनता पर भार घटाने के लिए केंद्र सरकार को टोल व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here