तापमान 44 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रायपुर और बिलासपुर जैसे शहर प्रदेश में सबसे अधिक तप रहे हैं, जहां पारा 43-44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है।
तापमान का हाल: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सबसे गर्म
-
रायपुर: दिन का तापमान 44°C, रात का तापमान 28°C
-
बिलासपुर: प्रदेश में सबसे गर्म, तापमान 43.8°C
-
दुर्ग: पारा 42 से 44 डिग्री के बीच
बिलासपुर बुधवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की चेतावनी
-
अगले तीन दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं
-
दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं
-
लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह
स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सुझाव
-
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से निकलने से बचें
-
पर्याप्त पानी पिएं, डिहाइड्रेशन से बचें
-
हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें
-
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
गर्मी में घमौरियों से राहत कैसे पाएं? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय…
राजधानी में गर्म हवाओं का असर, शाम को भी नहीं मिली राहत
रायपुर में केवल दिन ही नहीं, शाम के समय भी लू जैसी हवाएं चलती रहीं, जिससे आम लोगों को राहत नहीं मिली। माना एयरपोर्ट इलाके में भी अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।