PK सीमा हैदर को छोड़ना पड़ सकता है भारत? वकील ने नियमों का हवाला देकर दी अहम जानकारी…

35
PK सीमा हैदर को छोड़ना पड़ सकता है भारत? वकील ने नियमों का हवाला देकर दी अहम जानकारी...

SAARC वीजा छूट पर सख्ती, पाक नागरिकों को 1 हफ्ते में भारत छोड़ने का आदेश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े मामलों में कड़ा रुख अपनाया है। अब SAARC वीजा छूट के तहत पाकिस्तानियों को भारत आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, जो पाक नागरिक पहले से भारत में रह रहे हैं, उन्हें 1 हफ्ते के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

वकील एपी सिंह ने दी सफाई – “सीमा ने कानून का पालन किया है”

सीमा हैदर का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा ने हिंदू धर्म अपनाकर रीति-रिवाजों से सचिन से विवाह किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा के सभी डॉक्यूमेंट्स गृह मंत्रालय, एटीएस और राष्ट्रपति कार्यालय तक जमा हैं और कानूनी जांच प्रक्रिया जारी है।

बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में घुसने पर हो सकती है कार्रवाई

याद दिला दें कि सीमा हैदर बिना किसी वीजा या पासपोर्ट के भारत आई थीं। उनका केस अभी कोर्ट में लंबित है। अगर उत्तर प्रदेश सरकार इस पर रिपोर्ट फाइल करती है, तो उनके खिलाफ अवैध प्रवेश का केस दर्ज हो सकता है, जिसके बाद उन्हें सजा या निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है।

Pahalgam Terror Attack: पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, 26 की मौत, PM मोदी ने सऊदी दौरा बीच में छोड़ा…

शादी के नाम पर मिली राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें?

सीमा ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से विवाह कर लिया है, और फिलहाल वह भारत में ही रह रही हैं। हालांकि, भारत सरकार के नए नियमों के चलते यह देखना दिलचस्प होगा कि सीमा को स्थायी नागरिकता मिलती है या उन्हें पाकिस्तान लौटना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here