CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी…

43
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। गर्म हवाओं और लू से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। रविवार को दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी की भविष्यवाणी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 28 अप्रैल को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा, कहीं-कहीं अंधड़, ओलावृष्टि और वज्रपात भी हो सकता है। तापमान में भी हल्की गिरावट का अनुमान है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ का प्रभाव

छत्तीसगढ़ में मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 77° पूर्व और 32° उत्तर में सक्रिय है। साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा में ट्रफ विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक भी एक ट्रफ लाइन सक्रिय है।

इन 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर जिलों में बादल गरजने और बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, अगले तीन घंटे बेहद महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम सारांश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4°C और जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1°C दर्ज किया गया।

जनता की सुरक्षा पर बड़ा कदम: छत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन अब अनिवार्य…

रायपुर का आज का मौसम

सोमवार को रायपुर शहर का मौसम आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम में हल्की नमी और ठंडी हवाओं का एहसास हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here