रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर से जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नए आदेश के तहत अधीक्षक और उप अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस बार रायपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव और जशपुर जैसे प्रमुख जेलों के प्रभारी बदले गए हैं।
किसे कहां भेजा गया? जानिए तबादला सूची
🔹 योगेश सिंह क्षत्री, अधीक्षक, केंद्रीय जेल अंबिकापुर – अब रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक बनाए गए हैं।
🔹 अमित शांडिल्य, अधीक्षक, रायपुर – अब सहायक महानिरीक्षक, मुख्यालय (जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं), नवा रायपुर नियुक्त।
🔹 अक्षय सिंह राजपूत, अधीक्षक, जिला जेल राजनांदगांव – बने प्रभारी अधीक्षक, केंद्रीय जेल अंबिकापुर।
🔹 उत्तम कुमार पटेल, उप जेल अधीक्षक, महासमुंद – अब प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल राजनांदगांव।
🔹 श्याम लाल ठाकुर, उप जेल अधीक्षक, दुर्ग – हुए प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल जशपुर।
एक तबादला आदेश भी निरस्त
पिछले आदेश दिनांक 15.03.2024 के अनुसार मोखनाथ प्रधान, उप जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल रायपुर को जशपुर भेजा गया था। लेकिन अब यह आदेश निरस्त कर दिया गया है।
तबादले अस्थायी लेकिन तत्काल प्रभाव से लागू
जेल विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और यह तबादले अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक रहेंगे।