रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस और NSUI में हाल ही में की गई नियुक्तियों को लेकर संगठन के भीतर विवाद गहराता जा रहा है। कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि पार्टी में पैसा दो और पद पाओ की परंपरा चल पड़ी है। खासकर कीर्तन वामा नामक एक युवा नेता को दो महीनों में दो अलग-अलग पद मिलने से नाराजगी चरम पर है।
20 दिनों में दो पद, पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा!
पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कीर्तन वामा को अप्रैल 2025 में एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी, और अब मई में उन्हें एक और पद दे दिया गया। इससे उन कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है जो वर्षों से संगठन में मेहनत कर रहे हैं लेकिन पद पाने से वंचित रह गए हैं।
राष्ट्रीय नेताओं पर लगे पैसों के बदले पद बांटने के आरोप
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि बड़े नेता पैसा लेकर पसंदीदा लोगों को नियुक्त कर रहे हैं। यह आरोप कोई नया नहीं है — पहले भी कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण को लेकर पैसों के लेन-देन की बातें सामने आती रही हैं।
कांग्रेस में बड़े बदलाव की आहट: इन राज्यों में संगठनात्मक सर्जरी तय….
“कांग्रेस में पैसा देकर कुछ भी संभव” – नाराज कार्यकर्ताओं का बयान
नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के कुछ प्रभावशाली लोग पद और जिम्मेदारियों को खरीद-फरोख्त की चीज़ बना चुके हैं। यह स्थिति पार्टी को जमीनी स्तर पर कमजोर कर रही है। उनका कहना है कि जिस तरह से पद बेचे जा रहे हैं, उससे समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।