न्यायधानी में दिल दहला देने वाली वारदात: फांसी पर झूलता मिला पति, खून से सना बिस्तर पर पड़ा था पत्नी का शव…

26
न्यायधानी में दिल दहला देने वाली वारदात: फांसी पर झूलता मिला पति, खून से सना बिस्तर पर पड़ा था पत्नी का शव...

बिलासपुर | जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला (वार्ड नंबर 14) में शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग दंपत्ति की रहस्यमयी मौत से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।

पति फांसी पर झूलता मिला, पत्नी का शव खून से सना बिस्तर पर पड़ा था

75 वर्षीय घनश्याम साहू का शव उनके घर के पास स्थित कोठे में फांसी पर लटका हुआ मिला, जबकि उनकी 63 वर्षीय पत्नी इंदिरा साहू का शव खून से सना हुआ बिस्तर पर पड़ा था। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं।

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी उमेश साहू ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि मामला संभवतः पत्नी की हत्या और फिर पति द्वारा आत्महत्या का हो सकता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम कर रही जांच

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मौके पर बिल्हा पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। हर एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही परिवार और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

CG – दिल दहला देने वाली घटना: पटरी पर खून से लथपथ मिली 5 साल की बच्ची, हालत गंभीर…

गांव में पसरा सन्नाटा, लोग कर रहे तरह-तरह के कयास

घटना के बाद ग्राम केशला में सन्नाटा छा गया है। स्थानीय लोग घटना के पीछे के कारणों को लेकर अटकलें और चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस अब इस रहस्यमयी घटना की गहन जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here