दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई की भारतीय यूनिट ने Auto Expo 2025 में अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, को लॉन्च किया है। यह कार न केवल एडवांस फीचर्स से लैस है, बल्कि लंबी रेंज और आधुनिक सुरक्षा तकनीकों के साथ बाजार में पेश की गई है।
शानदार रेंज और शुरुआती कीमत
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज करने पर 473 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। इसे चार वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
- एग्जीक्यूटिव – ₹17,99,000
- स्मार्ट – ₹18,99,900
- स्मार्ट (ओ) – ₹19,49,900
- प्रीमियम – ₹19,99,900
ये कीमतें इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत हैं और आगे बढ़ाई जा सकती हैं।
ADAS 2 जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को ADAS (Advanced Driver Assistance System) लेवल 2 के साथ पेश किया गया है। इसमें 19 अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें शामिल हैं:
- फ्रंट कोलाइजन वॉर्निंग
- ब्लाइंड स्पॉट कोलाइजन अवॉइडेंस
- लेन कीपिंग असिस्ट
- स्मार्ट क्रूज कंट्रोल
- हाई बीम असिस्ट
ये फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में एक सुरक्षित और प्रीमियम SUV बनाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया भारत मॉबिलिटी एक्सपो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मॉबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया। इस इवेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और नई तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया है। इस बार यह आयोजन तीन स्थानों— भारत मंडपम, यशोभूमि, और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। यहां 17 से 22 जनवरी तक वाहनों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
Auto Expo 2025 की मुख्य बातें
- 100 से अधिक नई टेक्नोलॉजी और गाड़ियां पेश की जाएंगी।
- इलेक्ट्रिक और ग्रीन मोबिलिटी पर विशेष फोकस।
- नई पीढ़ी की पर्यावरण-अनुकूल गाड़ियों का प्रदर्शन।