शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई: 13 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित, जाने क्या है पूरा मामला…..

34
शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई: 13 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित, जाने क्या है पूरा मामला.....

🔹 कलेक्टर का सख्त एक्शन, लापरवाह शिक्षकों पर गिरी गाज

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 13 शिक्षक और सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने की।

🔹 मतदान सामग्री वितरण से थे अनुपस्थित

✅ निर्वाचन ड्यूटी के तहत मतदान सामग्री वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें ये कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर यह कार्रवाई की गई।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी हुआ।

🔹 निलंबित कर्मचारियों की सूची

🔸 शिक्षक: अशोक कुमार साहू, सुषमा पटेल, शोभाचंद मालाकार, सिदार सिंह सिदार, गुलाब सिंह सिदार, संतोष कुर्रे, सावित्री सिदार, नरेंद्र सिंह राज
🔸 व्याख्याता: मनहरण लाल अमलीवार, रामशरण सिदार
🔸 अन्य कर्मचारी: फैज मोहम्मद (मार्कफेड क्षेत्र सहायक), रामकुमार कंवर (सहायक ग्रेड 2, आबकारी), तरुण सिंह बहेलिया (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी)

छत्तीसगढ़ में साइंस और इनोवेशन की नई क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में बनेगी साइंस सिटी

🔹 चुनाव आयोग की सख्ती, अन्य कर्मचारियों को चेतावनी

👉 निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉 प्रशासन ने अन्य सरकारी कर्मचारियों को भी चुनावी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here