कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व जिला उपाध्यक्ष समेत 86 समर्थक भाजपा में हुए शामिल, जाने इसके पीछे की बड़ी वजह…

25
कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व जिला उपाध्यक्ष समेत 86 समर्थक भाजपा में हुए शामिल, जाने इसके पीछे की बड़ी वजह...

डिप्टी सीएम अरूण साव की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं की घर वापसी

लोरमी। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन का असर लोरमी में भी दिखा, जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। मुंगेली जिले के कांग्रेस उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नंदकिशोर त्रिपाठी ने अपने 86 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली

भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला

✅ डिप्टी सीएम अरूण साव की मौजूदगी में ग्राम गुनापुर, परसवारा, बाबूटोला, घमेंरी, महामाई और नारायणपुर के ग्रामीणों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया
सारधा जनपद क्षेत्र के दो प्रत्याशियों ने भी भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन दिया
✅ नंदकिशोर त्रिपाठी के साथ दो पूर्व सरपंच और दो वर्तमान प्रत्याशी भी भाजपा में शामिल हुए।

डिप्टी सीएम अरूण साव का बयान

🔹 भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।
🔹 ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत महिलाओं को आर्थिक संबल और गरीबों को मुफ्त चावल उपलब्ध कराया जा रहा है।
🔹 डबल इंजन सरकार के कारण छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास हो रहा है।
🔹 शौचालय निर्माण, आयुष्मान योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जनता को राहत मिली है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया महत्वपूर्ण मुद्दा, यहां पढ़े पूरी खबर…

लोरमी नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा और वार्ड 14 से सोहन डड़सेना, वार्ड 15 से सुनील अहिरवार, वार्ड 16 से रंजिता भास्कर और वार्ड 18 से पूर्णिमा यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here