छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव: दीपक बैज की होगी छुट्टी, ये बन सकते हैं नए अध्यक्ष!

32
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव: दीपक बैज की होगी छुट्टी, ये बन सकते हैं नए अध्यक्ष!

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को हटाने का फैसला ले लिया है। जल्द ही उनके स्थान पर नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

टीएस सिंहदेव के नाम पर बनी सहमति!

मीडिया रिपोर्ट्स और कांग्रेस सूत्रों की मानें तो टीएस सिंहदेव का नाम नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सबसे आगे चल रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच उनके नाम पर सहमति बन चुकी है।

महंत के बयान से बढ़ी संभावनाएं

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की अटकलों को तब और मजबूती मिली जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा गर्म हो गई है कि सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: 10 नगर निगमों में बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ, देखे पूरी लिस्ट…..

क्या आज हो सकता है बड़ा ऐलान?

हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस के कई नेता यह दावा कर रहे हैं कि दीपक बैज की छुट्टी तय है और टीएस सिंहदेव की नियुक्ति का ऐलान जल्द ही हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज देर शाम तक कांग्रेस की ओर से आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इस बदलाव पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here