सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए ताजा भाव….

29
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए ताजा भाव....

नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद शुरुआती तेजी के बावजूद, दोपहर से सोने और चांदी के दाम औंधे मुंह गिर गए। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमतों में भारी गिरावट

MCX एक्सचेंज पर 5 जून 2025 डिलीवरी वाला सोना 928 रुपये की गिरावट के साथ 89,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सुबह के समय यह बढ़त के साथ खुला था, लेकिन दोपहर के बाद इसमें तेज गिरावट देखने को मिली।

चांदी के दाम भी हुए सस्ते

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

  • 5 मई 2025 डिलीवरी वाली चांदी: 3.71% (₹3,703) की गिरावट के साथ ₹96,050 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

  • 30 अप्रैल 2025 डिलीवरी वाली चांदी: ₹3,700 की गिरावट के साथ ₹96,015 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें

वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई:

  • कॉमेक्स पर सोना वायदा: 1.30% या $41.20 की गिरावट के साथ $3124 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

  • गोल्ड स्पॉट प्राइस: 1.07% या $33.51 की गिरावट के साथ $3101 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट

  • कॉमेक्स पर चांदी वायदा: 5.35% ( $1.85) की गिरावट के साथ $32.80 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

  • सिल्वर स्पॉट प्राइस: 4.12% ($1.40) की गिरावट के साथ $32.48 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

गिरावट की मुख्य वजहें

ट्रंप की टैरिफ नीति के चलते निवेशकों में अनिश्चितता।
डॉलर इंडेक्स में मजबूती, जिससे सोने की कीमतें प्रभावित हुईं।
वैश्विक शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, जिससे सोने और चांदी की मांग घटी।

PPF अकाउंट धारकों को राहत: नामांकन अपडेट पर अब नहीं लगेगा कोई शुल्क, जाने और भी कई सारे फायदों के बारे में…

निवेशकों के लिए सलाह

विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट अस्थायी हो सकती है, और आने वाले दिनों में बाजार में स्थिरता देखने को मिल सकती है। निवेशकों को लंबी अवधि के लिए बाजार की चाल पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here