अब सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा 53% डीए का लाभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को लंबे समय बाद बड़ी राहत मिली है। सरकार ने जुलाई के पहले हफ्ते में ही महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए कर्मचारियों को केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बराबर 53% डीए देने की घोषणा की है।
प्रबंधन बोर्ड की बैठक में लिया गया अहम फैसला
हाल ही में हुई नागरिक आपूर्ति निगम के संचालक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
बैठक में दो बड़े निर्णय लिए गए:
-
महंगाई भत्ते में वृद्धि कर 53% किया गया
-
पांच दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने का भी प्रस्ताव पारित किया गया
इन फैसलों के बाद निगम कर्मचारियों में भारी उत्साह और संतोष देखा जा रहा है।
केंद्र और राज्य की समानता अब निगम कर्मचारियों को भी मिली
बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 53% कर दिया था।
इसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को समान लाभ देने का निर्णय लिया।
हालांकि, सिविल सप्लाईज़ निगम के कर्मचारी इससे वंचित थे और लंबे समय से मांग कर रहे थे।
अब उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए डीए में समान वृद्धि कर दी गई है।
कर्मचारियों में खुशी की लहर, सरकार के फैसले का स्वागत
सरकार के इस फैसले से निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और
महंगाई के इस दौर में उनका जीवन यापन थोड़ा आसान हो पाएगा।
कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और निगम के चेयरमैन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।