IPL 2025 से पहले इन टीमों को बड़ा झटका! ये 3 स्टार खिलाड़ी हुए पूरे सीजन से बाहर…

29
IPL 2025 से पहले इन टीमों को बड़ा झटका! ये 3 स्टार खिलाड़ी हुए पूरे सीजन से बाहर...

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस (MI), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) को बड़ा झटका लगा है। इन टीमों के तीन बड़े खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। किसी ने निजी कारणों से नाम वापस लिया है तो किसी को चोट के चलते बाहर बैठना पड़ा

आइए जानते हैं वो तीन खिलाड़ी कौन हैं जिनकी गैरमौजूदगी से उनकी टीमों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

ये 3 खिलाड़ी IPL 2025 से बाहर हुए

1. हैरी ब्रूक (दिल्ली कैपिटल्स)

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने IPL 2025 से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम इंग्लैंड को प्राथमिकता दी है और इस सीजन में नहीं खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें मेगा ऑक्शन में ₹6.25 करोड़ में खरीदा था, लेकिन अब उनकी जगह टीम को नया खिलाड़ी तलाशना होगा।

2. ब्रायडन कार्स (सनराइजर्स हैदराबाद)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स चोटिल होने के कारण IPL 2025 से बाहर हो चुके हैंसनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें नीलामी में ₹1 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उनकी जगह अब दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर को टीम में शामिल किया गया है।

3. लिजाड विलियम्स (मुंबई इंडियंस)

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स भी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैंमुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें ₹75 लाख में खरीदा था, लेकिन अब उनकी जगह साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बौश को टीम में शामिल किया गया है।

होली 2025 पर लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय, प्रभाव और खास बातें…

IPL 2025 में क्या खास होगा?

इस सीजन कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे:
5 टीमें नए कप्तानों के साथ उतरेंगीलखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और एक अन्य टीम
नई रणनीतियां और युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
IPL 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here