रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के निर्देश पर की गई है, जिसे जिला अध्यक्ष चम्पादेवी पावले ने औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान की है।
प्रदेश महामंत्री कार्यालय से हुआ आधिकारिक ऐलान
प्रदेश महामंत्री (कार्यालय) रामू रोहरा द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में नई कार्यकारिणी की सूची को सार्वजनिक किया गया। इस नई कार्यकारिणी से पार्टी को चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र में संगठनात्मक रूप से और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
BJP संगठन विस्तार की रणनीति तेज
छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने ज़मीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देने की प्रक्रिया तेज़ कर दी है। नई कार्यकारिणी की घोषणा इस रणनीति का हिस्सा है, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी को बढ़ाया जा सके।
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अब बिना हाई-टेक ID कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश, जानिए नए नियम….
जल्द जारी होगी पदाधिकारियों की विस्तृत सूची
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, घोषित कार्यकारिणी के तहत जिला पदाधिकारियों के नामों की विस्तृत सूची भी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।