Breaking: हुक्का बार की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला दलाल समेत 8 लोग गिरफ्तार

25
Breaking: हुक्का बार की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला दलाल समेत 8 लोग गिरफ्तार

गोरखपुर। गोरखपुर शहर में हुक्का बार की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर महिला दलाल समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में होटल मालिक और हुक्का बार संचालक की संलिप्तता भी सामने आई है।

नाबालिग की शिकायत से खुला पूरा मामला

31 दिसंबर को पार्टी के लिए गई एक किशोरी देर रात तक घर नहीं लौटी, जिससे परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद रामगढ़ताल थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था।

हुक्का बार सीज, होटल मालिक और संचालक गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हुक्का बार को सीज कर दिया और होटल संचालक अनिरुद्ध ओझा तथा होटल मालिक अनुराग सिंह सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाओं को भी पकड़ा है, जिनमें से एक मुख्य आरोपित रेशमा खान है।

इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों को फंसाने का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, रेशमा खान करीब तीन साल पहले अनिरुद्ध ओझा के संपर्क में आई थी। इसके बाद वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर भोली-भाली लड़कियों को फंसाने लगी। इंस्टाग्राम और अन्य नेटवर्किंग साइट्स के जरिए लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाया जाता था।

पार्टी के बहाने लड़कियों को बनाया जाता था शिकार

रेशमा खान अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल कर लड़कियों को झांसे में लेती थी। वह अलग-अलग नामों से खुद को पहचान देती थी। कभी रेशमा तो कभी मनीषा नाम बताकर लड़कियों को विश्वास में लेती थी। फिर उन्हें पार्टी करने के बहाने जेनिस बाटल हुक्का बार में बुलाया जाता था, जहां से उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।

CG ब्रेकिंग: युवती से रेप के बाद निर्मम हत्या की कोशिश, कोर्ट ने आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ सुनाई ये सजा….

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here