सूरजपुर, छत्तीसगढ़। सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 35 वर्षीय महिला से उसके घर में घुसकर पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला का पति घर से बाहर था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
पीड़िता और उसका पति मूल रूप से कोरिया जिले के निवासी हैं और सूरजपुर में किराए के मकान में रहते हैं। घटना के चार दिन पहले महिला का पति अपने गांव किसी काम से गया हुआ था।
देर शाम ठूठूवा और गुलाम मोहम्मद कादिर नामक दो व्यक्ति महिला के घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछताछ की। जब महिला ने बताया कि उसका पति घर पर नहीं है, तो दोनों वापस लौट गए।
रात में जब महिला घर के बाहर थी, तभी ठूठूवा और गुलाम मोहम्मद कादिर अपने तीन अन्य साथियों के साथ लौटे। पांचों आरोपियों ने जबरदस्ती महिला को घर के अंदर खींचा और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता ने ऐसे दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने अपनी बहन को पूरी जानकारी दी। बहन के साथ जाकर महिला ने विश्रामपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस हिरासत से हत्या का आरोपी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप! शौच का बहाना बनाकर भागा आरोपी…
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सभी आरोपी गिरफ्तार
एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रशासन का सख्त रुख
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।