Budget 2025 LIVE: मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत, इतने लाख रूपये तक की आय पर नहीं लगेगा कोई टैक्स…

69
Budget 2025 LIVE: मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत, इतने लाख रूपये तक की आय पर नहीं लगेगा कोई टैक्स...

📅 Union Budget 2025: मिडिल क्लास के लिए कर मुक्त आय सीमा बढ़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2025 में मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा, नए टैक्स स्लैब लागू किए गए हैं:

  • 0-4 लाख: कोई टैक्स नहीं
  • 4-8 लाख: 5% टैक्स
  • 8-12 लाख: 10% टैक्स
  • 12-16 लाख: 15% टैक्स
  • 16-20 लाख: 20% टैक्स
  • 20-24 लाख: 25% टैक्स
  • 24 लाख से अधिक: 30% टैक्स

👷️‍♂️ सीनियर सिटीजन के लिए टैक्स में बड़ी राहत

  • TDS की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये की गई।
  • टैक्स डिडक्शन में राहत: सीनियर सिटीजन को मिलने वाली टैक्स छूट 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई।
  • ITR रिटर्न भरने की सीमा 4 साल तक बढ़ाई गई।

💊 क्या होगा सस्ता?

  • बुनकरों द्वारा बुने गए कपड़े
  • चमड़े से बने सामान
  • समुद्री उत्पाद
  • फ्रोजन फिश पेस्ट
  • कैंसर और जीवन रक्षक दवाएं
  • LED और LCD टीवी
  • लिथियम आयन बैटरी (EV और मोबाइल के लिए)

🤝 Gig Workers के लिए बड़े ऐलान

  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कर सभी Gig Workers को पहचान पत्र दिया जाएगा।
  • PM जन आरोग्य योजना के तहत 1 करोड़ Gig Workers को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
  • UPI लिंक्ड क्रेडिट कार्ड की सीमा 30,000 रुपये तक बढ़ाई गई।

🏥 स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश

  • सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे।
  • सरकारी अस्पतालों में डे केयर सेंटर की सुविधा शुरू होगी।
  • बीमा क्षेत्र में FDI सीमा को बढ़ाया गया।
  • 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई।

🌿 कृषि क्षेत्र में बड़े ऐलान

  • बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना।
  • किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई।
  • दालों में आत्मनिर्भरता के लिए अरहर, उड़द, मसूर पर विशेष ध्यान।
  • नेफेड और एनसीसीएफ किसानों से दालों की खरीद करेंगे।

💼 MSME और स्टार्टअप्स को बड़ा समर्थन

  • MSME सेक्टर को लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया।
  • स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड।
  • लेदर इंडस्ट्री में 22 लाख नए रोजगार।
  • भारत को खिलौना हब बनाने के लिए नई योजना।

🛣️ बिहार में 3 नए एयरपोर्ट और उड़ान स्कीम का विस्तार

  • बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
  • उड़ान स्कीम के तहत 120 नई जगहों को जोड़ा जाएगा।
  • 100 नए शहर उड़ान योजना से जुड़ेंगे।
  • मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वीजा नियमों में ढील दी जाएगी।

👩‍🎓 स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान

  • IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
  • 3 नए AI सेंटर खोले जाएंगे।
  • मेडिकल में 10,000 सीटें बढ़ाने का ऐलान।
  • AI शिक्षा के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट

Budget 2025: बजट वाले दिन कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए पिछले 10 साल का ट्रेंड…

💧 जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया गया

हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया जाएगा।

🎨 परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा

  • कपास उत्पादन और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान।
  • पारंपरिक सूती उद्योग को समर्थन देने के लिए सरकार का 5 साल का प्लान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here