CG: कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका, 400 लोग BJP में हुए शामिल…

31
CG: कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका, 400 लोग BJP में हुए शामिल...

निकाय चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए 400 लोग

जगदलपुर, छत्तीसगढ़: निकाय चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका आया है। करीब 400 लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिनमें अधिकतर लोग पूर्व महापौर सफीरा साहू के वार्ड से हैं। भाजपा में इन नए सदस्यों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया, जिन्होंने सभी को भा.ज.पा. का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

भा.ज.पा. ने जोड़ी ताकत, कांग्रेस को झटका

बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर इन लोगों ने पार्टी जॉइन की है। उन्होंने इसे कांग्रेस मुक्त वार्डों की ओर उठाया गया कदम बताया। यह कदम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक लाभ साबित हो सकता है, खासकर निकाय चुनावों के मद्देनजर।

CG नगर निगम चुनाव: 51 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस, अब इतने उम्मीदवार मैदान में…

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का बयान

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, “नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होने के बाद अब यह संभावना है कि भविष्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी एक ही कार्यक्रम में कराए जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में काम कर रहे हैं, और छत्तीसगढ़ इस मामले में एक मॉडल स्टेट बनेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से समय की बचत होगी और साथ ही सरकारी धनराशि की बर्बादी भी रुकेगी। इसके साथ ही सरकारों को पांच साल का काम करने का वक्त मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here