CG BREAKING: ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड….

22
CG BREAKING: ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड....

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी का है, जहां हत्या के आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

कैसे भागा आरोपी?

  • आरोपी संजय खैरबार (22) ने बुधवार रात अपने पड़ोसी व्यवसायी ओमप्रकाश कुशवाहा (25) की घर में घुसकर हत्या कर दी थी।
  • पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाड्रफनगर चौकी में रखा, लेकिन शुक्रवार सुबह तक वह फरार हो गया।
  • इसके बाद संयुक्त पुलिस टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
  • लगभग 8 से 10 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होमगार्ड पर भी जांच

  • हेड कांस्टेबल संतोष सिंह और कांस्टेबल राम पुकार सिंह को ड्यूटी में लापरवाही का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
  • होमगार्ड की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

CG BREAKING: कलेक्टर ने स्कूल प्रिंसिपल को किया निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला….

एसपी का सख्त रुख

एसपी ने साफ किया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here