बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रेलवे मंडल जोन प्रभारी विजय सिंह की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे सिरगिट्टी से अपने घर टिकरापारा लौट रहे थे।
हादसा कैसे हुआ?
-
हादसा ग्राम सिलपहरी के पास हुआ, जहां विजय सिंह की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक भारी वाहन से जा टकराई।
-
हादसे में उन्हें गंभीर सिर में चोट आई।
-
उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे के वक्त साथ में कौन था?
-
विजय सिंह अपने चार परिचितों के साथ किसी काम से सिरगिट्टी गए थे।
-
रात करीब 11 बजे घर लौटते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
-
सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि अंधेरे की वजह से सड़क किनारे खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया, और टक्कर हो गई।
-
दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने बताया रास्ते में ही हो गई थी मौत
-
अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, विजय सिंह को गंभीर सिर की चोट आई थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
-
मामले की सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई, और फिर इसे सिरगिट्टी पुलिस के हवाले कर जांच शुरू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ में 58 मेडिकल अफसरों का तबादला, गरियाबंद से लेकर रायपुर तक बदले जिम्मेदारियां….
पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर
विजय सिंह के निधन की खबर से BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक है। पार्टी ने इसे संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।