जगदलपुर जिले में घोषित स्थानीय अवकाश
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के लिए कलेक्टर हरिस एस द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, तीन महत्वपूर्ण त्योहारों पर पूरे जिले में अवकाश रहेगा:
📅 27 अगस्त 2025 (बुधवार) – गणेश चतुर्थी
📅 3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) – दशहरा बाहर रैनी
📅 21 नवंबर 2025 (मंगलवार) – दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा)
👉 हालांकि, इन तिथियों पर कोषालय एवं उप कोषालय खुले रहेंगे।
जीवन बीमा पॉलिसी क्लेम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या कहा शीर्ष अदालत ने….
कोंडागांव जिले के लिए घोषित 4 स्थानीय अवकाश
कोंडागांव जिले के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने वर्ष 2025 के लिए चार स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
📅 4 मार्च 2025 (मंगलवार) – कोण्डागांव एवं फरसगांव अनुभाग के लिए कोण्डागांव मेला अवकाश
📅 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) – केशकाल अनुभाग के लिए केशकाल मेला अवकाश
📅 1 सितंबर 2025 (सोमवार) – नवाखानी त्योहार पर संपूर्ण जिले में अवकाश
📅 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) – दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर संपूर्ण जिले में अवकाश
👉 यह आदेश प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत जारी किए गए हैं, जिससे त्योहारों के दौरान लोगों को सहूलियत मिल सके।