महासमुंद: महासमुंद जिले के कोडार डैम के पास एक महिला की जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
महिला की पहचान अब तक अज्ञात
पुलिस को मौके से महिला का अधजला पर्स, लिपस्टिक और चप्पल जैसे कुछ सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि महिला की लाश को लगभग चार दिन पहले जलाया गया होगा।
वन क्षेत्र में मिला शव, हत्या की आशंका
महिला का शव कोडार के वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 52 में बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए लाश को जलाया गया होगा। फिलहाल, तुमगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच जारी, इलाके में दहशत
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले में खुलासा हो सकता है।