CG BREAKING: विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर ऐसा कारनामा…. दो लिपिक सस्पेंड, FIR दर्ज, पढ़े पूरा मामल….

16
CG BREAKING: विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर ऐसा कारनामा…. दो लिपिक सस्पेंड, FIR दर्ज, पढ़े पूरा मामल….

पेंशन के नाम पर विधवा महिलाओं से 4.80 लाख की रिश्वत

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर बीईओ कार्यालय में विधवा महिलाओं को पेंशन और उपादान राशि दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। इस घोटाले में लिपिक मजहर खान (पेंशन शाखा प्रभारी) और खोरबहारा ध्रुव (बोरिद हाईस्कूल) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

भाजपा नेता की शिकायत पर एसपी ने दी कार्रवाई की अनुमति

पीड़ित महिलाओं की शिकायत पहले अनदेखी की गई, लेकिन भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा द्वारा मामला एसपी निखिल राखेचा के संज्ञान में लाने के बाद पुलिस हरकत में आई। फिंगेश्वर और छुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया

चेक में गड़बड़ी कर निकाले अधिक पैसे, बेटे की मौत से टूटी विधवा

पीड़िता विशाखा बाई, जो गेसराम दीवान की पत्नी हैं, ने बताया कि एनपीए खाते से 2 लाख की जगह 2.80 लाख रुपये चेक से निकाल लिए गए। इसी बीच उसके बेटे की तबीयत बिगड़ी और इलाज के लिए पैसे न मिलने पर उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पीड़िता पूरी तरह टूट चुकी है।

पेंशन फाइलें लंबित, रिश्वत लेकर भी नहीं मिला योजना का लाभ

दूसरी पीड़िता देशों बाई (चेन सिंह दीवान की पत्नी) ने भी बताया कि उन्होंने 2 लाख रुपये रिश्वत दी थी, लेकिन आज तक उन्हें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला। यह घटना शिक्षा विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करती है।

CG BREAKING: राज्य वित्त सेवा और संपरीक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, आदेश जारी, देखे लिस्ट….

शिक्षा विभाग का मौन, अब न्याय की उम्मीद

भले ही रिश्वत दिसंबर 2024 में ली गई हो, लेकिन अब जाकर कार्रवाई शुरू हुई है। पीड़िताओं को उम्मीद है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा। मामला गरियाबंद जिले में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here