CG CRIME : मां ने बेरहमी से की बेटे की निर्मम हत्या, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, वजह जान चौंक जाओगे आप….

26
CG CRIME : मां ने बेरहमी से की बेटे की निर्मम हत्या, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, वजह जान चौंक जाओगे आप....

राजनांदगांव: जिले के छुरिया ब्लॉक के पैरीटोला गांव में सौतेली मां द्वारा सौतेले बेटे की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला रजनी कंवर को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ हत्या का खुलासा?

हत्या की यह घटना 16 मार्च की रात की है, लेकिन 17 मार्च दोपहर को आरोपी महिला ने ग्रामीणों को युवक की मौत की जानकारी दी। उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पूछताछ में सख्ती दिखाई और आखिरकार महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया।

क्या था विवाद?

22 वर्षीय योगेन्द्र कंवर होली मनाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा से गांव आया था। वह अपने पिता के साथ दिहाड़ी मजदूरी करता था। गांव आने के बाद उसकी हमेशा की तरह सौतेली मां से कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद महिला पड़ोसी के घर सोने चली गई।

पत्थर से सिर और सीने पर वार कर हत्या

👉 सुबह 5:30 बजे महिला महुआ बीनने जंगल चली गई।
👉 दोपहर 12 से 1 बजे के बीच जब वह लौटी तो योगेंद्र खून से लथपथ मिला।
👉 पहले तो उसने ग्रामीणों को हत्या की सूचना दी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
👉 जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो महिला ने जुर्म कबूल लिया और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

छत्तीसगढ़: युवक की बेरहमी से हत्या, गर्दन-छाती समेत कई जगह चाकू से वार…..

हत्या का कारण और पुलिस की कार्रवाई

👉 योगेन्द्र और उसकी सौतेली मां के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
👉 महिला ने पुलिस को बताया कि वह गाली-गलौज और विवादों से परेशान थी।
👉 गुस्से में आकर उसने पत्थर से सिर और सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
👉 पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here