बीजापुर में नक्सली आतंक, मासूम महिला बनी शिकार
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी गांव के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में एक निर्दोष महिला बुरी तरह घायल हो गई। इस धमाके में महिला का एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं।
सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बिछाया था विस्फोटक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़गा निवासी सरस्वती ओयम सुबह 6 बजे अपने घर से निकली थी। रास्ते में माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए IED बम की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
गांव वालों ने दी प्रशासन को सूचना
घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। घायल महिला को पहले भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जगदलपुर रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों ने बताया गंभीर हालत
डॉक्टरों के अनुसार, महिला की टांग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उसे विशेष इलाज की आवश्यकता है।
सेक्सुअल ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे पैसे, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार….
नक्सली हिंसा का शिकार बने निर्दोष लोग
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नक्सली अपने उद्देश्य में पूरी तरह असफल हो चुके हैं और अब आम निर्दोष नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं।