CG- युक्तियुक्तकरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘पोल खोल रैली’ कल सभी 33 जिलों में…

29
CG- युक्तियुक्तकरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘पोल खोल रैली’ कल सभी 33 जिलों में...

युक्तियुक्तकरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘पोल खोल रैली’ कल सभी जिलों में—शिक्षक साझा मंच देगा दस्तावेजी सबूतों के साथ ज्ञापन

10 जून को प्रदेशभर में पोल खोल रैली, युक्तियुक्तकरण में धांधली के खिलाफ शिक्षक उतरे सड़कों पर

रायपुर। शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में हुई भारी अनियमितता, भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने ऐलान किया है कि 10 जून को राज्य के सभी 33 जिलों में “पोल खोल रैली” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित जिला कलेक्टर को दस्तावेजी प्रमाणों के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा।

युक्तियुक्तकरण में क्यों उठे सवाल?

  • शिक्षकों का आरोप है कि 2008 के सेटअप के विपरीत शिक्षकों की संख्या कम की गई है।

  • कई स्कूलों को कम दर्ज संख्या का हवाला देकर बंद कर दिया गया।

  • प्रदेशभर में लगभग 50,000 शिक्षकों को एक झटके में अतिशेष घोषित कर दिया गया।

  • इसका सीधा असर शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल संचालन पर पड़ेगा।

क्या कहती है शिक्षक साझा मंच की रिपोर्ट?

प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे व अन्य नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा—

  • युक्तियुक्तकरण से पहले रिक्त पदों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई।

  • वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं हुआ।

  • अतिशेष शिक्षकों की सूची समय पर जारी नहीं की गई।

  • काउंसलिंग में भेदभाव और मनमानी की गई, खास लोगों को पैसे लेकर मनचाही जगह दी गई।

महिला और दिव्यांग शिक्षकों के साथ भी अन्याय!

  • नियम के अनुसार महिला व दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता मिलनी थी,

  • लेकिन उन्हें बुलाया ही नहीं गया, वहीं जान-पहचान और पैसे वालों को फायदा मिल गया।

आंदोलन का स्वरूप—क्या होगा 10 जून को?

  • रैली राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में निकाली जाएगी।

  • सभी शिक्षक एक निर्धारित स्थान पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च करेंगे।

  • रैली के बाद जिला कलेक्टर को दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा।

CG- रिश्वतकांड: 10 लाख रिश्वत लेते पकड़े गए IAS अधिकारी के घर छापा, 47 लाख कैश जब्त, रायपुर कनेक्शन की जांच शुरू…

शिक्षक साथियों से अपील

शिक्षक साझा मंच ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे
10 जून को अधिक से अधिक संख्या में अपने जिला मुख्यालय में उपस्थित हों
एकजुटता दिखाएं और अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here