CG Vyapam भर्ती परीक्षा 2025: जुलाई में होगा उप अभियंता सिविल और विद्युत यांत्रिकी परीक्षा का आयोजन, 3 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जाने पूरी डिटेल्स….

7
CG Vyapam भर्ती परीक्षा 2025: जुलाई में होगा उप अभियंता सिविल और विद्युत यांत्रिकी परीक्षा का आयोजन, 3 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जाने पूरी डिटेल्स….

जगदलपुर- लोक निर्माण विभाग के लिए हो रही है परीक्षा

जगदलपुर – छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार, 13 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।

जगदलपुर में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित

परीक्षा के लिए जगदलपुर शहर में निम्नलिखित तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं:

  1. परीक्षा केंद्र क्रमांक 1701 – शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज, धरमपुरा नंबर 02

  2. परीक्षा केंद्र क्रमांक 1702 – शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला कॉलेज, शांति नगर

  3. परीक्षा केंद्र क्रमांक 1703 – शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा नंबर 03

एडमिट कार्ड अनिवार्य, इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सभी परीक्षार्थियों के लिए वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र (Admit Card) लाना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा निम्नलिखित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है:

  • नोडल अधिकारी: डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा – 📞 99267-59295

  • समन्वयक: प्राचार्य डॉ. अनिल श्रीवास्तव – 📞 98274-91253

  • सहायक समन्वयक: सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय सिंह ठाकुर – 📞 70009-74126

CG NEWS: रायपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल, 4 तहसीलदार समेत 9 राजस्व अधिकारियों का तबादला…

परीक्षार्थियों के लिए सुझाव

  • परीक्षा समय से कम से कम 45 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुँचें।

  • मोबाइल, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ न लाएं।

  • एडमिट कार्ड व एक वैध आईडी प्रूफ अनिवार्य रूप से साथ रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here