CG- झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद हुआ मामला उजागर, आरोपी बैगा और सहयोगी गिरफ्तार….

28
CG- झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद हुआ मामला उजागर, आरोपी बैगा और सहयोगी गिरफ्तार....

जशपुर: छत्तीसगढ़ के बगीचा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी किशोर पंडा (35) और दिलेश्वर यादव उर्फ दिले (34) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने डर के कारण पहले शिकायत नहीं की, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद यह मामला उजागर हुआ।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

👉 पेट दर्द से परेशान महिला को झाड़-फूंक के जरिए इलाज का झांसा दिया गया।
👉 25 जुलाई 2024 को आरोपी दिलेश्वर यादव महिला को पंडा के धाम ले गया।
👉 पंडा ने उसे एक गिलास में दवा पिलाई, जिसे पीते ही महिला बेहोश हो गई।
👉 बेहोशी की हालत में आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
👉 जब महिला को होश आया तो उसने विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

डर के कारण महिला चुप रही, बच्चे के जन्म से खुला राज

👉 पीड़िता ने डर से घटना की शिकायत नहीं की।
👉 28 फरवरी 2025 को उसने अंबिकापुर में एक बच्चे को जन्म दिया।
👉 इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब मेडिकल जांच में महिला के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
👉 इसके बाद महिला ने 17 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पत्नी के धर्म परिवर्तन से परेशान पति ने एसडीएम से लगाई गुहार, पास्टर पर लगाया गंभीर आरोप….

पुलिस की कार्रवाई

👉 शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की।
👉 आरोपी किशोर पंडा और दिलेश्वर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
👉 पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here