रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) बढ़ाकर 53 प्रतिशत किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को एक समान महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। इस फैसले का लाभ अब छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के कर्मचारियों को भी मिलेगा।
संचालक मंडल की बैठक में लिया गया फैसला
यह निर्णय नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित नागरिक आपूर्ति निगम के 95वीं संचालक मंडल बैठक में लिया गया। बैठक में कर्मचारियों के हित में कई अहम फैसले लिए गए।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखे स्वीकृत, 2025-26 के बजट को मिली मंजूरी
बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखों को अंतिम रूप देते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निगम का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया।
इसके साथ ही मार्च 2025 से लागू 53 प्रतिशत DA बढ़ोतरी को भी संचालक मंडल की सहमति मिली।
कर्मचारियों को आर्थिक राहत, बढ़ेगी क्रय शक्ति
महंगाई भत्ते में यह वृद्धि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी और महंगाई के प्रभाव को संतुलित करने में मददगार साबित होगी। निगम कर्मचारियों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर की है और इसे एक सकारात्मक पहल बताया है।
35 शिक्षकों पर गिरी गाज: पहले ही दिन स्कूल नहीं पहुंचे गुरुजी, डीईओ ने की ये कार्रवाई…
समान DA से मिलेगा केंद्रीय कर्मियों जैसा लाभ
इस निर्णय के बाद अब नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता मिलेगा, जिससे राज्य-केंद्र कर्मचारियों में वेतन असमानता खत्म होने की दिशा में यह कदम माना जा रहा है।