छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 सिविल जजों के तबादले…

43
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 सिविल जजों के तबादले...

12 मई तक नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य के न्यायिक तंत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ श्रेणी सिविल जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 7 मई 2025 को जारी किया गया, जिसमें संबंधित जजों को 12 मई तक नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कौन कहां हुए ट्रांसफर?

तबादला सूची इस प्रकार है:

  1. असलम खान (सिविल जज, चांपा) ➡ रायपुर (प्रथम अतिरिक्त सिविल जज)

  2. कुमारी आकांक्षा राठौर (पंडरिया) ➡ दुर्ग (चतुर्थ सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी)

  3. कुमारी नम्रता नोर्गे (मानवाधिकार आयोग, रायपुर) ➡ चांपा (सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी)

  4. सोनी तिवारी (दल्लीराजहरा) ➡ कोरबा (प्रथम अतिरिक्त सिविल जज)

  5. आलोक कुमार अग्रवाल (रायपुर) ➡ पंडरिया (अतिरिक्त सिविल जज)

  6. राहुल कुमार (कवर्धा) ➡ दल्लीराजहरा (अतिरिक्त सिविल जज)

  7. कामिनी वर्मा (बगीचा) ➡ रायपुर (पांचवीं अदालत – अतिरिक्त सिविल जज)

पुलिस महकमे में फेरबदल: तीन इंस्पेक्टरों का तबादला…

न्यायिक तंत्र में संतुलन और दक्षता लाने की कोशिश

इन तबादलों को प्रशासनिक संतुलन और न्यायिक दक्षता बढ़ाने की प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है। उच्च न्यायालय समय-समय पर इस प्रकार के बदलाव कर न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here