छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025: सभी जिला पंचायतों में भाजपा का कब्जा, विधायक का बड़ा दावा…..

20
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025: सभी जिला पंचायतों में भाजपा का कब्जा, विधायक का बड़ा दावा.....

🔸 भाजपा को मिलेगी बड़ी जीत – सौरभ सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा हो चुका है। 23 फरवरी 2025 को राज्य के 50 विकासखंडों में वोटिंग संपन्न हुई, जहां 53.28 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नतीजे आज सोमवार को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव परिणामों से पहले भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि 147 में से 103 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है

🔸 पहले और दूसरे चरण में भी BJP का दबदबा

गौरतलब है कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भी भाजपा का वर्चस्व रहा था।

  • दूसरे चरण में: 43 विकासखंडों में मतदान हुआ, जिसमें 97 भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस समर्थित 21 प्रत्याशी ही विजयी हुए।
  • पहले चरण में: 33 जिलों के 53 विकासखंडों में मतदान हुआ, जहां 149 जिला पंचायत सीटों में से 115 सीटें भाजपा के खाते में गईं।

जिला पंचायत चुनाव: मतगणना में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने की रिकाउंटिंग की मांग, बीजेपी प्रत्याशी को ये कहना….

🔸 भाजपा बनाएगी सभी जिला पंचायत अध्यक्ष

भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि राज्य में सभी जिला पंचायतों में भाजपा का अध्यक्ष बनेगा। चुनावी नतीजों से पहले उनका यह दावा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here