DA Hike: महंगाई भत्ते में भारी बढ़ोतरी, वित्त मंत्रालय का आदेश, 1 जनवरी 2025 से लागू, जानें कितने रुपए आएंगे आपके खाते में…

71
DA Hike: महंगाई भत्ते में भारी बढ़ोतरी, वित्त मंत्रालय का आदेश, 1 जनवरी 2025 से लागू, जानें कितने रुपए आएंगे आपके खाते में...

नई दिल्ली— केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते (DA) में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्रालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है, और यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इससे कर्मचारियों के वेतन में अच्छा खासा इजाफा होने की उम्मीद है।

सीपीएसई कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSU) के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। इस आदेश के तहत सीपीएसई बोर्ड लेवल और बोर्ड लेवल के नीचे के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और सुपरवाइजर्स को इसका लाभ मिलेगा।

महंगाई भत्ते में 49.6% की वृद्धि

1 जनवरी 2025 से, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता उनके मूल वेतन का 49.6% हो जाएगा। खासतौर से, यह वृद्धि 1 जनवरी 2017 के रिवाइज्ड पे स्केल से जुड़े कर्मचारियों के लिए लागू की जाएगी। इससे उनके वेतन में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

वित्त मंत्रालय का आदेश जारी

वित्त मंत्रालय द्वारा 28 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार, सभी CPSEs के 2017 के अधिकारी कर्मचारियों को नए पे स्केल के अनुसार लाभ मिलेगा। इसके तहत, कर्मचारियों को उनके जनवरी 2025 के वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

PNB ग्राहकों के लिए अहम सूचना! इस बात का ध्यान नहीं रखने पर खाते से कटते रहेंगे पैसे…

कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद, कर्मचारियों के वेतन में अच्छा खासा इजाफा होगा। इसके साथ, उनका वेतन 42,000 से 45,000 रुपये तक पहुंच सकता है। यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here