2 महिलाओं समेत 9 साइबर ठग गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना
भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है, जो विदेशी नागरिकों से ठगी कर रहा था। 2 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से सूचना मिलने के बाद चौहान टाउन स्थित एक मकान में छापा मारकर की।
कैसे करते थे साइबर ठगी?
गिरोह के सदस्य अमेरिका के लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल या कंप्यूटर में बग/वायरस भेजते, फिर खुद ही उसे हटाने का झांसा देकर 80 से 200 अमेरिकी डॉलर तक की ठगी करते थे। ये रकम क्रिप्टो करेंसी और ई-वॉलेट के जरिए वसूली जाती थी।
मुख्य सरगना अर्जुन शर्मा था, जो दिल्ली और फरीदाबाद से गिरोह का संचालन करता था। लेन-देन के लिए Telegram App और ई-सिम का उपयोग किया जाता था।
गिरोह का पूरा नेटवर्क
-
आरोपी कॉल सेंटर में काम करने वालों को ₹25,000–₹30,000 वेतन देता था।
-
पीड़ित का डेटा हटाने और नंबर ब्लॉक करने के बाद सबूत भी मिटा दिए जाते थे।
-
गिरोह में शामिल आरोपी भारत के मेघालय, बिहार, हरियाणा और दिल्ली से हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
-
संतोष थापा (मेघालय)
-
मुकेश नाथ (मेघालय)
-
विवेक देव (मेघालय)
-
विशाल कर (मेघालय)
-
अनिश आर्यन (बिहार)
-
अर्जुन शर्मा (हरियाणा – मुख्य सरगना)
-
अमित कुमार सिंह (दिल्ली)
-
पियाली देव (मेघालय)
-
रिया राय (दुर्ग, छत्तीसगढ़)
क्या बरामद हुआ?
-
कई लैपटॉप
-
ई-सिम
-
हाई-स्पीड इंटरनेट डिवाइस
-
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
-
जुपिटर स्कूटी
पुलिस ने IT Act व IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।