Gold Price Today: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी, ₹82,000 के पार पहुंचा सोना, यहां चेक करें अपने शहर का ताजा रेट…

7
Gold Price Today : सोने की कीमतों में बढ़ोतरी, ₹82,000 के पार पहुंचा सोना, यहां चेक करें अपने शहर का ताजा रेट...

Gold Price Today: देश में त्योहारी और शादी के सीजन के बाद भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, आज सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं 18 से 24 कैरेट सोने के ताजा भाव और देश के प्रमुख शहरों में कीमतों का हाल।

वैश्विक मंदी का असर भारतीय बाजार पर

वैश्विक बाजार में चल रही आर्थिक मंदी का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ रहा है। इसके चलते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह बाजार खुलने पर सोने के भाव स्थिर रहे। हालांकि, भारतीय बाजार की कमजोर स्थिति के कारण बाद में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिका के फैसलों से वैश्विक बाजार प्रभावित

हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज की। ट्रंप ने सत्ता संभालते ही जो बाइडेन के 50 से ज्यादा फैसले पलट दिए। इसके कारण अमेरिका की नई नीतियों का असर वैश्विक बाजार पर पड़ा है। बाजार ट्रंप की नई पॉलिसी और पीएमआई रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिससे मंदी का माहौल बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

  • नई दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹82,240 और 22 कैरेट ₹75,390 प्रति 10 ग्राम।
  • मुंबई: 24 कैरेट ₹82,080 और 22 कैरेट ₹75,240 प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई: 24 कैरेट ₹82,080 और 22 कैरेट ₹75,240 प्रति 10 ग्राम।
  • कोलकाता: 24 कैरेट ₹82,080 और 22 कैरेट ₹75,240 प्रति 10 ग्राम।

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। आज चांदी ₹96,400 प्रति किलो पर आ गई। बीते महीनों में चांदी के दामों में लगातार तेजी थी, लेकिन निवेश की कमजोर मांग ने कीमतों को स्थिर रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here