तीसरे दिन भी सोने के भाव में गिरावट, 3,000 रुपये तक हुआ सस्ता
नई दिल्ली। आज बुधवार 14 मई 2025 को सोने के रेट में फिर गिरावट दर्ज की गई है। बीते तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 3,000 रुपये तक सस्ता हो चुका है। आज सुबह के कारोबार में भी सोने के दाम में करीब ₹560 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।
आज का सोना-चांदी रेट: 24 कैरेट सोना ₹96,700 और 22 कैरेट ₹88,500
-
24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹96,700
-
22 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹88,500
-
चांदी (1 किलो): ₹97,900 (कोई बदलाव नहीं)
प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट (14 मई 2025)
शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | 88,710 | 96,760 |
मुंबई | 88,050 | 96,060 |
चेन्नई | 88,050 | 96,060 |
कोलकाता | 88,050 | 96,060 |
जयपुर | 88,710 | 96,760 |
लखनऊ | 88,710 | 96,760 |
क्यों गिर रही है सोने की कीमत?
सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका-चीन तनाव में कमी आना है। अमेरिका ने चीन से आयातित वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने की योजना फिलहाल 90 दिन के लिए टाल दी है, जिससे वैश्विक बाज़ार में राहत देखी गई और निवेशकों ने सोना छोड़कर शेयर बाजार की ओर रुख किया।
भारत में कैसे तय होती है गोल्ड की कीमत?
भारत में सोने की कीमतें निम्नलिखित कारणों से तय होती हैं:
-
अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल
-
रुपए की वैल्यू में उतार-चढ़ाव
-
आयात शुल्क और टैक्स
-
घरेलू मांग, खासकर त्योहारों और शादियों में
22 और 24 कैरेट गोल्ड में क्या फर्क है?
-
24 कैरेट गोल्ड – 99.9% शुद्ध, पर आभूषण नहीं बन सकते
-
22 कैरेट गोल्ड – 91% शुद्ध, आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त
-
22 कैरेट में अन्य धातुएं (जैसे तांबा, चांदी) मिलाकर जेवर तैयार होते हैं
हॉलमार्क और कैरेट की पहचान ऐसे करें
-
24 कैरेट: 999
-
22 कैरेट: 916
-
18 कैरेट: 750
खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर देखें। यह सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी आज राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा….
मिस्ड कॉल से जानें गोल्ड का लेटेस्ट भाव
22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताज़ा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS के जरिए जानकारी मिल जाएगी। या फिर ibja.co पर विज़िट करें।