डॉ. संजय तिवारी बने दुर्ग विश्वविद्यालय के नए कुलपति
रायपुर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने डॉ. संजय तिवारी को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। इससे पहले डॉ. तिवारी भोपाल के भोज मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में कार्यरत थे। उनका कार्यकाल वहां पूरा होने से पहले ही उन्हें दुर्ग विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
डॉ. संजय तिवारी की नियुक्ति का आधार
डॉ. संजय तिवारी की नियुक्ति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22, सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) के तहत की गई है। उनकी नियुक्ति राज्यपाल द्वारा प्रदत्त शक्तियों के आधार पर हुई है।
क्या होंगे डॉ. तिवारी के कार्य और जिम्मेदारियां?
नए कुलपति के रूप में डॉ. संजय तिवारी का कार्यकाल और उनकी जिम्मेदारियां विश्वविद्यालय अधिनियम और परिनियम में निहित प्रावधानों के अनुरूप होंगी। वे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करेंगे और उच्च शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को दी बड़ी राहत, ई-वे बिल नियमों में छूट….
डॉ. संजय तिवारी की उपलब्धियां
डॉ. तिवारी के पास उच्च शिक्षा क्षेत्र में वर्षों का अनुभव है। भोज मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में उनकी सेवाओं को सराहा गया था। अब वे हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शोध व नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे।