आईआईटी कानपुर ने जारी किया जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट
JEE Advanced 2025 का रिजल्ट 2 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। इस साल JEE Advanced की मेजबानी IIT Kanpur ने की थी। परिणाम के साथ ही टॉपरों की सूची, फाइनल आंसर-की, स्कोरकार्ड और सब्जेक्ट वाइज कटऑफ भी जारी कर दी गई है।
रजित गुप्ता ने हासिल की AIR 1, लगातार दूसरे साल कोटा से निकला टॉपर
इस बार राजस्थान के कोटा से रजित गुप्ता ने 332 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। खास बात यह है कि लगातार दूसरे वर्ष कोटा का छात्र देशभर में टॉपर बना है, जो कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री की सफलता को दर्शाता है।
CG भर्ती – सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में संविदा पद पर मंगाये गये आवेदन…
कटऑफ में 30% की भारी गिरावट, यह रही पूरी जानकारी
-
ओवरऑल कटऑफ: 109 से घटकर 76 अंक
-
विषयवार कटऑफ: लगभग 3% कम
-
इस गिरावट से संकेत मिलता है कि इस वर्ष का पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा।
JEE Advanced 2025 टॉप 10 टॉपरों की सूची
रैंक | नाम | अंक | आईआईटी |
---|---|---|---|
1 | रजित गुप्ता | 332 | दिल्ली |
2 | सक्षम जिंदल | 332 | दिल्ली |
3 | माजिद मुजाहिद हुसैन | 330 | बॉम्बे |
4 | पार्थ मंदार वर्तक | 327 | बॉम्बे |
5 | उज्ज्वल केसरी | 324 | दिल्ली |
6 | अक्षत कुमार चौरसिया | 321 | कानपुर |
7 | साहिल मुकेश देव | 321 | बॉम्बे |
8 | देवेश पंकज भैया | 319 | दिल्ली |
9 | अर्णव सिंह | 319 | हैदराबाद |
10 | वडलमूड़ी लोकेश | 317 | हैदराबाद |
-
आधिकारिक वेबसाइट: https://jeeadv.ac.in पर जाएं
-
‘JEE Advanced 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें
-
रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर डालकर सबमिट करें
-
स्कोरकार्ड और कटऑफ डाउनलोड करें