Pati-Patni Aur Woh: शक बना काल, पति ने पत्नी और प्रेमी को बेरहमी से मार डाला, पढ़े खूनी खेल का खौफनाक मंजर…..

30
Pati-Patni Aur Woh: शक बना काल, पति ने पत्नी और प्रेमी को बेरहमी से मार डाला, पढ़े खूनी खेल का खौफनाक मंजर.....

केरल और दिल्ली में रिश्तों का खूनी अंत, पुलिस जांच में जुटी

केरल। प्यार, विश्वास और रिश्तों की डोर जब टूटती है, तो इसका अंजाम खौफनाक भी हो सकता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला केरल के पत्तनंतिट्टा जिले के कलंजूर गांव से सामने आया है, जहां पति ने शक के चलते पत्नी और उसके दोस्त की निर्मम हत्या कर दी

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय बैजू को अपनी पत्नी वैष्णवी (27) और विष्णु (30) के बीच अवैध संबंध होने का शक था
🔹 बैजू ने रविवार रात 11 बजे अपनी पत्नी का पीछा कर उसकी हत्या कर दी
🔹 फिर उसने विष्णु पर भी धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
🔹 वैष्णवी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बैजू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

दिल्ली में भी हुआ वैसा ही खौफनाक कत्ल

इसी तरह का एक हत्याकांड दिल्ली के नंद नगरी में 6 दिन पहले हुआ था
👨 24 वर्षीय अमन को अपनी 20 वर्षीय पत्नी पर शक था कि उसका किसी और से संबंध है।
🛑 गला घोंटकर पत्नी की हत्या की, फिर खुद हर्ष विहार थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया।
🚔 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है

CG BREAKING: मामूली विवाद में युवक पर टंगिये से हमला, आरोपी पर FIR दर्ज, जाने पूरा मामला…..

रिश्तों में शक बना जानलेवा

💔 ऐसे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जहां अवैध संबंधों के शक में खून-खराबा किया जा रहा है।
📢 समाज में जागरूकता की जरूरत है कि रिश्तों को बातचीत और विश्वास से सुलझाया जाए, न कि हिंसा से।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here