प्रेरणादायक महिलाओं के लिए पीएम मोदी की बड़ी घोषणा, महिला दिवस पर नई पहल, जाने क्या है खास…..

18
प्रेरणादायक महिलाओं के लिए पीएम मोदी की बड़ी घोषणा, महिला दिवस पर नई पहल, जाने क्या है खास.....

नई दिल्ली/रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित किया।

महिला दिवस पर नई पहल

इस महिला दिवस (8 मार्च) को पीएम मोदी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (X और Instagram) को देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपेंगे। ये महिलाएं अपने कार्य, उपलब्धियों और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। यह पहल महिलाओं के योगदान को पहचानने और उन्हें एक बड़ा मंच देने का प्रयास है।

ISRO में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

हाल ही में भारत ने ISRO के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग का ऐतिहासिक क्षण देखा। बीते 10 वर्षों में भारत ने 460 से अधिक सैटेलाइट्स लॉन्च की हैं, जिनमें अन्य देशों की भी सैटेलाइट्स शामिल हैं। खास बात यह है कि भारतीय स्पेस साइंस में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

Budget 2025 15 Big Announcements: टैक्स छूट से लेकर कृषि और रोजगार तक, ये हैं मोदी सरकार की 15 बड़ी घोषणाएं…..

खेल के क्षेत्र में महिला शक्ति का उदय

भारत के कई युवा खिलाड़ी ‘खेलो इंडिया’ अभियान से आगे बढ़े हैं। इनमें से उत्तर प्रदेश के जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव, हरियाणा की हाई जंपर पूजा, कर्नाटक की तैराक धिनिधि देसिंधु और आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय खेलों में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और भारत ग्लोबल स्पोर्टिंग पावरहाउस बनने की ओर अग्रसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here