सहयोगियों की गिरफ्तारी पर भड़के बिट्टू, भगवंत मान सरकार पर बोला हमला
नई दिल्ली । पंजाब में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अपनी पार्टी के दो सहयोगियों की गिरफ्तारी पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी कि सत्ता बदलने पर कार्रवाई की जाएगी।
क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू?
✔️ बिट्टू के करीबी राजेश अत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
✔️ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी हुई।
✔️ बिट्टू ने पुलिस को राजनीति से दूर रहने की चेतावनी दी।
✔️ कहा – “सत्ता हमेशा एक जैसी नहीं रहती, भाजपा वापस आएगी, तब हिसाब होगा।”
✔️ भगवंत मान सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
पुलिस पर गंभीर आरोप, सत्ता के दुरुपयोग का दावा
🛑 राजेश अत्री को एक मिस्ड कॉल के बाद गिरफ्तार किया गया।
🛑 आरोप है कि वॉट्सऐप कॉल पर अपशब्द कहे गए थे।
🛑 पटियाला पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
🛑 बिट्टू बोले – “तीन पीढ़ियों से मेरे साथ रहे लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।”
भगवंत मान सरकार को दी खुली चुनौती
🚨 बिट्टू ने कहा – “अगर सरकार को हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार करे।”
🚨 “हमारे पास सत्ता आएगी, तो इन पुलिसवालों पर कार्रवाई होगी।”
🚨 “सरकारें बदलती रहती हैं, पुलिस को राजनीति से दूर रहना चाहिए।”
छत्तीसगढ़: शिक्षक नेता निलंबित, महिला प्रधान पाठक से छेड़छाड़ का लगा गंभीर आरोप…
पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज
🔸 कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि AAP के 30 विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं।
🔸 अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की योजना बना रहे हैं।
🔸 AAP के सभी 91 विधायकों की बैठक में भगवंत मान ने कहा – ‘हम पंजाब के विकास पर ध्यान दे रहे हैं।’
🔸 भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी AAP में फूट पड़ने की बात कही।