छत्तीसगढ़ के प्रमोटी IAS अधिकारियों को मिला बैच आवंटन, देखें पूरी लिस्ट….

36
छत्तीसगढ़ के प्रमोटी IAS अधिकारियों को मिला बैच आवंटन, देखें पूरी लिस्ट....

केंद्र सरकार के आदेश के तहत 2021 से 2023 चयन सूची के अधिकारियों को मिला बैच

रायपुर- छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों को उनके बैच का आवंटन कर दिया गया। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, 2021 से 2023 के चयन वर्ष में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण किया गया

इन अधिकारियों को मिला बैच

IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत वेटेज फॉर्मूला लागू करके इन अधिकारियों को उचित वरिष्ठता दी गईकुल 10 अधिकारियों को बैच आवंटित किया गया, जिनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. हीना अनिमेष नेताम – 2016 बैच (2021 चयन सूची)
  2. अश्विनी देवांगन – 2018 बैच (2021 चयन सूची)
  3. डॉ. रेणुका श्रीवास्तव – 2019 बैच (2022 चयन सूची)
  4. आशुतोष पांडे – 2019 बैच (2022 चयन सूची)
  5. अजय कुमार अग्रवाल – 2019 बैच (2023 चयन सूची)
  6. रीता यादव – 2019 बैच (2023 चयन सूची)
  7. लोकेश कुमार – 2019 बैच (2023 चयन सूची)
  8. प्रकाश कुमार – 2019 बैच (2023 चयन सूची)
  9. गजेन्द्र सिंह ठाकुर – 2019 बैच (2023 चयन सूची)
  10. तनुजा सलाम – 2019 बैच (2023 चयन सूची)

कैसे किया गया बैच आवंटन?

  • केंद्र सरकार ने IAS (Seniority Regulation) Rules, 1987 के अनुसार वेटेज फॉर्मूला अपनाया।
  • अधिकारियों को उनके तत्काल वरिष्ठों के आधार पर उपयुक्त स्थान दिया गया।
  • इस प्रक्रिया से सभी अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता के अनुसार बैच निर्धारित किया गया

बजट सत्र 2025: सिकलसेल बीमारी का मुद्दा गरमाया, भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा, सदन में हंगामा…

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा में नए IAS अधिकारियों की भूमिका

प्रमोशन पाने वाले ये अधिकारी अब छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवाओं को और मजबूती देंगे। सरकार का मानना है कि ये अधिकारी अपने अनुभव और दक्षता से राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here